छात्रों के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता का अध्ययन

Authors

  • Suresh Sharma Principal Kasturi Devi College, Chaksu, Jaipur, Rajasthan, India.

Keywords:

बीकानेर, प्रशिक्षणार्थी, राजस्थान, शिक्षक, महाविद्यालय, प्रशिक्षण, सर्वेक्षण, समस्या समाधान, तार्किक योग्यता

Abstract

“इस शोध पत्र में बीकानेर संभाग के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता का अध्ययन किया गया है। इसमें अध्ययन के उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता का अध्ययन सुनिश्चित किए गए हैं। इसमें 6 शोध परिकल्पनाओं का निर्माण किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया है।

इसमें बीकानेर संभाग के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के 144 बी.एड. प्रशिक्षार्थियों, जिसमें शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के 72 प्रशिक्षार्थी तथा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के 72 प्रशिक्षार्थियों पर अपना अध्ययन कार्य संपन्न किया गया है। इनके अंतर्गत भी इन्हें दोनों महाविद्यालयों में 72 पुरुष एवं 72 महिला प्रशिक्षार्थियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस पूरे नमूने का चयन राजस्थान राज्य के बीकानेर संभाग से किया गया है।

शोध में तार्किक योग्यता एवं समस्या समाधान स्वनिर्मित योग्यता मापनी का प्रयोग किया गया है। अध्ययन की प्रकृति एवं उद्देश्यों के आधार पर प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, प्रमाप विचलन एवं क्रांतिक अनुपात का प्रयोग किया गया है। निष्कर्ष रूप में बीकानेर संभाग के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता के अध्ययन के आधार पर यह पाया गया कि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की तुलना में शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता उच्च स्तर की है।”

How to cite this article:

सुरेश शर्मा, बीकानेर संभाग के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता का अध्ययन Anu: a, Mul, Int, Jour, 2026; 11(3&4): 1-8.

DOI: https://doi.org/10.24321/2456.0510.202615

 

References

राजस्थान पत्रिका (2013, नवम्बर 10) राजस्थान पत्रिका जयुपर संस्करण (पृ. 11)।

राजस्थान दैनिक भास्कर, (2014, अक्टूबर 23), राजस्थान दैनिक भास्कर, जयपुर संस्करण (पृ. 8)।

शिक्षा विभाग राजस्थान, (1997), राजस्थान में शिक्षा अनुसंधान: सम्प्राप्तियाँ एवं सम्भावनाएँ (1984-92) (पृ. 180) बीकानेर, शिक्षा विभाग राजस्थान।

शिक्षा विभाग राजस्थान, (1997) राजस्थान में शिक्षा अनुसंधान: सम्प्राप्तियाँ एवं सम्भावनाएँ (1984-92) (पृ. 180) बीकानेर: शिक्षा विभाग राजस्थान।

सैयदेन, के.जी. (2002) युवावर्ग के जीवन में अनुशासन शिविरा पत्रिका, नवंबर (अंक 5), 18।

नालदंा शब्दकोश, (1991), नालंदा शब्दकोश, आदर्श बुक डिपो।

बुल्के फादर कामिल (2004), अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश एस. चंद एण्ड कम्पनी, नई दिल्ली।

शैली, वेहक्यर (2006), आॅक्सफोर्ड एडवांस्ड लर्नर्स डिक्शनरी, आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली।

सहाय, राजवल्लभ र., - श्रीवास्तव मुकन्दीलाल (2009), वृहद हिंदी शब्दकोश, ज्ञान मंडल लिमिटेड, बनारस।

अस्थाना, वि. (1994), मनोविज्ञान और शिक्षा में मान और मूल्यांकन, विनोद प्रकाशन पुस्तक मंदिर, आगरा।

अस्थाना, विपिन (2004) मनोविज्ञान और शिक्षा में मापन और मूल्यांकन (पृष्ठ 235-246), विनोद प्रकाशन पुस्तक मंदिर, आगरा।

कपिल, एच.के. (प्रकाशन वर्ष अज्ञात) अनुसंधान की विधियाँ (द्वितीय संस्करण, पृष्ठ 23, 25) हरप्रसाद भवन, कचहरी घाट, आगरा।

गुप्ता, एस.पी. (2011) अनुसंधान सदर्शिका: संप्रत्यय, कार्य विधि एवं प्रविधि, शारदा पुस्तक, भवन।

बघेला, हे. (प्रकाशन वर्ष अज्ञात) शिक्षा मनोविज्ञान (पृष्ठ 193) अरिहंत शिक्षा प्रकाशन।

बेस्ट, जे. डब्ल्यू., शर्मा, आर. (प्रकाशन वर्ष अज्ञात) शिक्षा अनुसंधान (पृष्ठ 81) आर.एल.बुक डिपो।

भार्गव, म. (2005) आधुनिक मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं मापन (पृष्ठ 534) एच.पी. भार्गव बुक हाउस।

Published

2026-06-05

How to Cite

Sharma, S. (2026). छात्रों के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों की तार्किक एवं समस्या समाधान योग्यता का अध्ययन. Anusanadhan: A Multidisciplinary International Journal (In Hindi), 11(3&4), 1-8. Retrieved from https://thejournalshouse.com/index.php/Anusandhan-Hindi-IntlJournal/article/view/2085