भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विरासत: एक अध्ययन
Keywords:
भारतीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक विरासत, प्राचीन भारतीय ज्ञान और तकनीकी विकास।Abstract
“भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत भारतीय सभ्यता के वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास की दीर्घकालीन परंपरा का वर्णन मिलता है। भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास केवल आधुनिक काल की देन नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें प्राचीन काल में गहराई से विद्यमान रही हैं। सिंधु-सरस्वती सभ्यता की नगर-योजना, जल-निकासी व्यवस्था, माप-तौल तथा स्थापत्य-कौशल भारतीय तकनीकी ज्ञान की उन्नति को प्रदर्शित करते हैं। वैदिक एवं उत्तरवैदिक काल में गणित, खगोल-विज्ञान, चिकित्सा और धातु-विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। भारतीय गणितीय परंपरा ने शून्य, दशमलव पद्धति, बीजगणित और ज्यामिति के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और भास्कराचार्य जैसे विद्वानों ने गणित एवं खगोल-विज्ञान को समृद्ध किया। चिकित्सा के क्षेत्र में चरक और सुश्रुत की परंपरा ने आयुर्वेद तथा शल्य-चिकित्सा को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। इसी प्रकार धातु-विज्ञान में लौह-स्तंभ तथा उच्च गुणवत्ता वाले लौह एवं इस्पात निर्माण की तकनीक भारतीय तकनीकी दक्षता के प्रमाण हैं। मध्यकाल में जल-प्रबंधन, स्थापत्य, कृषि, वस्त्र-निर्माण, नौवहन और धातु-कला में निरंतर विकास हुआ। भारतीय वैज्ञानिक ज्ञान का प्रभाव एशिया तथा अन्य क्षेत्रों तक भी पहुँचा। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रमुख उपलब्धियों, उनकी सामाजिक-आर्थिक उपयोगिता तथा वैश्विक प्रभाव का विश्लेषण करना है। यह अध्ययन भारतीय वैज्ञानिक परंपरा की निरंतरता, विविधता और आधुनिक विज्ञान के विकास में उसके योगदान को समझने का प्रयास करता है।
How to cite this article:
अजय कुमार मिश्रा, सन्दीप कुमार सरोज, भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विरासत: एक अध्ययन, Anu: a, Mul, Int, Jour, Vol 11, 2026 (Special Issue 2): Pg. No. 1-6
DOI: https://doi.org/10.24321/2456.0510.202622
References
चट्टोपाध्याय, देवीप्रसाद (2001). ‘प्राचीन भारत में विज्ञान और समाज’ अनुवाद. नरेन्द्र व्यास, ग्रन्थ शिल्पी प्रकाशन, नई दिल्ली।
सहाय, शिवस्वरूप (2016). ‘प्राचीन भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ मोतीलाल बनारसीदास पब्लिशर्स, नई दिल्ली।
मूले, गुणाकर (2024). ‘प्राचीन भारत के महान वैज्ञानिक’ राजकमल प्रकाशसन, नई दिल्ली।
नारलीकर, जयंत विष्णु (2019). ‘भारत की विज्ञान यात्रा’ प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली।
चतुर्वेदी, प्रेमसागर (1992). ‘वैदिक साहित्य में तकनीक’ बुक्स एंड बुक्स प्रकाशसन, नई दिल्ली।
झॉ, गोविन्द (2010) ‘आरम्भिक विज्ञान कोश’ वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली।
श्रीवास्तव, के०सी० (2017-18) ‘प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति’ यूनाइटेड बुक डिपो प्रकाशन, इलाहाबाद।
तिवारी, मोहन (2008). ‘विज्ञान का आनन्द’ आलेख प्रकाशन, दिल्ली।
मिश्र, अजय कुमार (2016). ‘प्राचीन वैदिक मनीषियों में पर्यावरणीय संचेतना’ प्रकाशन ईस्टर्न बुक लिंकर्स, दिल्ली।
थपलियाल, किरण कुमार (2001) ‘वैदिक संस्कृति’ लोक भारतीय प्रकाशन, इलाहाबाद।